बिलासपुर (media saheb.com)जनकल्याण के लिये प्रयत्नशील एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल की टीम ने बाल सुधार गृह के संचालक श्री राहुल पवार से सम्पर्क कर वहाँ निवासरत बालकों की आवश्यकताओं की जानकारी ली। श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चैधरी एवं श्रीमती रीतांजलि पाल के निर्देशन में बालकों के सामाजिक व नैतिक विकास के लिये शिक्षाप्रद एवं नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण कहानियों की पुस्तकें तथा महापुरूषों के जीवन पर आधारित प्रेरक पुस्तकें प्रदान की। इससे बालकों का मनोरंजन के साथ-ंउचयसाथ चरित्र निर्माण एवं नैतिक मूल्यों में वृद्धि होगी। पदाधिकारियों ने बालको के साथ बातचीत कर कुछ समय बिताया। श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा बालकों को स्वल्पाहार में बिस्किट, नमकीन एवं फल आदि प्रदान किये और आगे भी यथोचित सहयोग का आश्वासन दिया।
श्रद्धा महिला मण्डल सचिव (कल्याण) श्रीमती महिमा गुप्ता, सचिव श्रीमती सरोजा नायक, श्रीमती डोलन डे एवं श्रीमती शालू साहू ने उपरोक्त कार्य के सम्पादन में सहयोग किया।(the states. news)

