बिलासपुर (media saheb.com) ’’चादर सुख की मौला क्यों सदा छोटी बनाता है। सिरा सुख का सदा क्यों दूर छूट जाता है।’’ जन सेवा व परोपकार की भावना पर आधारित श्रद्धा महिला मंडल सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में सतत् प्रयासरत रहता है। अपनी इस जिम्मेदारी की पूर्ति के लिये अध्यक्षा-श्रीमती पुष्पिता पण्डा के निर्देशन में श्रद्धा महिला मण्डल की टीम ने ’मदर टेरेसा आश्रम’ से सम्पर्क किया जहाँ निराश्रित एवं निःसहायजनों को आश्रय प्रदान की पीड़ित मानवता की सेवा की जाती है।
उनके द्वारा इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिये सिस्टर एरियन से वहाँ निवासरत माताओं की आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चैधरी व श्रीमती रीतांजलि पाल के मार्गदर्शन में उनकी जरूरत का सामान चावल-ं100 किलो, दाल-ं30 किलो, तेल-ं30 लीटर, पोहा-ं60 किलो, चीनी-ं20 किलो, सूजी-ं10 किलो, चाय-ं2 किलो, हल्दी-ं4 किलो, धनिया-ं2 किलो, बेसन-ं2 किलो, मिर्ची-ं 1 किलो, बिस्किट-ं 500 पैकेट, नमकीन-ं8 पैकेट, नहाने का साबुन-ं200 नग, साबुन-ं200 नग, डिटर्जेन्ट पाउडर-ं100 पैकेट, चना-ं10 किलो उपलब्ध कराया है।
उपरोक्त सामग्री प्रदान कर श्रद्धा महिला मण्डल ने ’मदर टेरेसा आश्रम’ को एक छोटा सा सहयोग प्रदान किया। अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षागणों ने वहाँ निवासरत माताओं के साथ कुछ समय बिताया व भविष्य में सहयोग का आष्वासन दिया। इस नेक कार्य को अंजाम देने में श्रद्धा महिला मण्डल कल्याण सचिव श्रीमती महिमा गुप्ता, श्रीमती डोलन डे तथा श्रीमती प्रवासिनी चैधरी का विशेष योगदान रहा।(the states. news)

