रायपुर
(mediasaheb.com)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के
प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र
दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ,प्रदेश मीडिया
प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि जीएसटी में आयी विकृति को दूर करने हेतु कैट
द्वारा 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है इस हेतु लगातार सभी
व्यापारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने बताया कि वर्तमान
जीएसटी में इतनी विकृति आ चुकी है कि व्यापारी इसे अनुपालन के लिए अपना व्यापार
छोड़कर इसी काम में लगे रहते है, इससे सभी व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा
है एवं सभी व्यापारी मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे है।
श्री परवानी ने आगे बताया कि इसी तारतम्य में 1. छ.ग. साबुन एण्ड़
डिटर्जेन्ट निर्माता कल्याण संघ, 2 श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति डुमरतराई, 3. गोल बाजार व्यापारी
संघ, 4. गुरूनानक चैक व्यापारी संघ, 5. रायपुर दाल मिल
एसोसियेशन, 6. व्यापारी संघ बीरगाव, 7. व्यापारी संघ पुराना धमतरी रोड़, 8. रायपुर कन्फेन्शरी
एसोसियेशन 9. लालगंगा शाॅपिग माल एसोसियेशन 10. छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन 11. रायपुर प्लायवुड
ट्रेडर्स एसोसियेशन, 12. रायपुर आॅप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन, 13. जिला चेम्बर आॅफ
काॅमर्स महासमुंद, 14.छत्तीसगढ़ पेन्ट्स एण्ड कलर मैनुफैक्चरिंग
एसोसियेशन, 15.संघ, छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसियेशन, 16. रायपुर सायकल मर्चेन्ट एसोसियेशन 17. आलू प्याज अढ़तिया
संघ 18. जिला चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज, कोरबा, 19. डूमरतराई व्यापारी
कल्याण महासंध ने भी अपना समर्थन पत्र बंद को सफल हेतु सौंप दिया है। इसी तरह हर
जिले के व्यापारिक संगठनों से भी समर्थन पत्र जीएसटी की विकृति के खिलाफ भारत बंद
को सफल बनाने हेतु लिया जा रहा है।(the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट
- महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल
- मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रामभक्तों के सहयोग से भव्य राममंदिर निर्माण सहन नहीं हो रहा सपा व कांग्रेस से: सीएम योगी
- मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए अयोध्या जैसी कार सेवा का ऐलान, जानें कब और कैसे होगा आयोजन
- मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


