मुंबई, (media
saheb.com) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला आज
लगातार 10वें दिन जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260.98 अंक यानी 0.54 प्रतिशत
की छलाँग लगाकर 48,437.78 अंक पर
तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी
66.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत
की बढ़त के साथ 14,199.50 अंक के
नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
दिग्गज कंपनियों में शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली का दबाव
रहा, लेकिन बाद में बाजार ने वापसी की और बढ़त
में आ गया। बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही TCS, हिंदुस्तान
यूनिलिवर और इंफोसिस जैसी कंपनियों ने बाजार की मजबूती में सबसे ज्यादा योगदान
दिया।
मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास
दिखाया। बीएसई का मिडकैप 1.38 प्रतिशत चढ़कर 18,676.13 अंक पर और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत की बढ़त में 18,641.74 अंक पर
बंद हुआ।
देश में कोविड-19 टीकाकरण
का ड्राइ रन शुरू होने की घोषणा से निवेशक अर्थव्यवस्था के जल्द पटरी पर लौटने को
लेकर आशांवित हैं। साथ ही विदेशों में भी शेयर बाजारों में तेजी है जिससे निवेश
धारणा मजबूत बनी हुई है।
सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस Bank का शेयर
छह फीसदी से अधिक चढ़ा। HDFC और इंडसइंड बैंक के शेयर ढाई प्रतिशत से ज्यादा, टीसीएस का पौने 2 प्रतिशत और टाइटन का डेढ़ फीसदी चढ़ा। ओएनजीसी का
शेयर 2 फीसदी टूट
गया।
विदेशों में अधिकतर शेयर बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.57 प्रतिशत, चीन का
शंघाई कंपोजिट 0.73 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.64 प्रतिशत की तेजी में रहा। हालाँकि जापान का निक्की 0.37 फीसदी लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का
एफटीएसई 0.49 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जर्मनी का
डैक्स 0.07 फीसदी टूट गया।(वार्ता)(the states. news)
Sunday, June 28
Breaking News
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
- गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: ट्रॉनिका सिटी में 30 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त
- डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड
- पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए


