मुंबई, (media saheb.com) भारतीय Team के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।
पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां Corona के उल्लंघन के आरोप में रैना और गायक गुरु रंधावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया गया। साहर पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में सुरेश रैना और रंधावा भी शामिल हैं। हालांकि आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगनफ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना #Corona_virus )
का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए हैं।
इस बीच रैना के टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा, “रैना मुंबई में एक शूट के सिलसिले में गए थे जो देर रात तक चली। इसके बाद उनके एक मित्र ने उन्हें रात्रि-भोजन पर आमंत्रित किया। रैना को स्थानीय समय और प्रोटोकॉल के बारे में पता नहीं था।”
मैनेजमेंट ने कहा, “इस बारे में पता होने पर उन्होंने तुरंत अनजाने में की गयी गलती पर अफसोस जताया। रैना हमेशा सरकार द्वारा बनाए नियम और कानून का पालन करते हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।”
रैना ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रैना को सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये सोमवार को उत्तर प्रदेश टीम के संभावित 26 सदस्यों में शामिल किया गया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 15 अगस्त को संन्यास लिया था और उसके बाद 20 अगस्त को वह अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ दुबई पहुंचे थे। सुरेश रैना कुछ दिन दुबई रहे लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए स्वदेश लौट आये और इस बार आईपीएल में नहीं खेले। रैना हाल में जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगे हुए हैं।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, May 31
Breaking News
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी: एथलीटों से बातचीत, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर दी बधाई
- नई दिल्ली में प्रशासनिक गतिविधियां तेज, सरकारी विभागों में बदलाव की सुगबुगाहट
- महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी
- यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 28 ARTO समेत कई विभागों के अधिकारियों के तबादले
- LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर: दिल्ली में ₹913, जानें आपके शहर का रेट
- बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल
- ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान
- झुमरीतिलैया से सफर महंगा: बस किराए में 15–30% की बढ़ोतरी, 1 जून से लागू नई दरें
- रायपुर : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’
- चांदी में बड़ी गिरावट: हाई से ₹1.90 लाख सस्ती हुई 1 किलो सिल्वर

