मुंबई (media saheb.com) बीते
सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल बने रहने और भारतीय रिजर्व बैंक की
मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीेजों से बनी सकारात्मकता के दम पर घरेलू शेयर बाजार
ने दो फीसदी से अधिक की साप्ताहिक बढ़त हासिल की।
गत सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 929.83 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 45,079.55 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का
निफ्टी 289.60 अंक यानी 2.23 प्रतिशत
उछलकर 13,258.55 अंक पर
पहुंच गया।
समीक्षाधीन अवधि में दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा मंझोली और
छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। निवेशकों ने पूरे सप्ताह के दौरान छोटी और
मंझोली कंपनियों में जमकर पैसा लगाया जिससे बीएसई का मिडकैप 474.37 अंक यानी 2.80 प्रतिशत
बढ़कर 17,389.02 अंक पर
पहुंच गया। स्मॉलकैप भी 442.14 अंक यानी 2.62 प्रतिशत
की तेजी के साथ 17,317.29 अंक पर
पहुंच गया।
बाजार विश्लेषकाें का कहना है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति
समिति के नीतिगत दरों को स्थिर रखने की घोषणा का असर अगले सप्ताह भी बाजार पर
रहेगा। इसके अलावा अगले ही सप्ताह विनिर्माण के आंकड़े भी जारी होने हैँ, जिस पर निवेशक नजर बनाये रखेंगे। कोरोना वैक्सीन #Corona_virus ) से जुड़ी खबरों तथा वैश्विक रुख भी निवेश
धारणा को प्रभावित करेंगे।(वार्ता)
(the states. news)
Friday, August 7
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- विकसित मध्यप्रदेश-2047’ की वित्तीय रूपरेखा तैयार
- छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
- मध्यप्रदेश हॉकी टीम ने रचा जीत का नया अध्याय
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
- मध्यप्रदेश में सृजन संवाद अभियान का शुभारंभ
- राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया
- इंदौर में शुरू हुई थाईलैंड की हाईटेक TBM मशीन की असेंबलिंग, 24 घंटे में 20 मीटर सुरंग बनाएगी
- ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में हुआ छह देशों की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन


