मुंबई (media saheb.com) अधिकतर
एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु और बेसिक मैटेरियल्स समूह
की कंपनियों में हुई भारी लिवाली के दम पर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बुधवार की
तेज गिरावट से उबरते हुए एक फीसदी की छलांग लगाकर बंद हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 431.64 अंक यानी 0.98 प्रतिशत
की बढ़त में 44,259.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का
निफ्टी भी 128.60 अंक यानी एक फीसदी की तेजी में 12,987.00 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स
आज तेजी में 43,967.59 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 44,361.78 अंक के दिवस के उच्चतम और 43,582.40 अंक के
दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.98 प्रतिशत की तेजी में 44,259.74 अंक पर
बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियां
तेजी में रहीं जबकि पांच में गिरावट रही।
निफ्टी भी
बढ़त में 12,906.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 13,018.00 अंक के दिवस के उच्चतम और 12,790.40 अंक के
दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 128.60 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 12,987.00 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियां हरे निशान में और आठ लाल निशान में रहीं।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, October 10
Breaking News
- हज 2027: भोपाल के हाजियों को बड़ी राहत, मक्का की भोपाल रुबात में 4 साल बाद मुफ्त ठहरने की सुविधा बहाल
- EPFO की नई तैयारी: UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% तक रकम निकालने की सुविधा पर काम
- बांधवगढ़ में पर्यटकों की धूम, 8 दिन में 4598 सैलानियों ने की जंगल सफारी; बाघों के करीब से दीदार
- उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल
- टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड
- MP में 500 किमी लंबी नई रेल लाइन का सर्वे अंतिम चरण में, 450 से ज्यादा ट्रेनों का दबाव होगा कम
- Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू नवरात्रि, पहले दिन जरूर करें ये 5 शुभ काम
- शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा के स्वागत से पहले घर में जरूर करें ये 5 काम
- शारदीय नवरात्र 2026: 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- 10 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन और करियर में होगा लाभ


