नई दिल्ली (media
saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह
मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक गुरू रामराव बापू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त
किया है।
PM मोदी ने अपने टि्वट संदेश में लिखा है, “ श्री रामराव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा भावना
और समृद्ध आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जायेगा। उन्होंने गरीबी हटाने तथा
लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए निरंतर काम किया। मुझे कुछ महीने पहले उनसे
मिलने का सौभाग्य मिला था। निराशा की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी
संवेदनाएं। ओम शांति ”
श्री शाह ने अपने संदेश में कहा, “ सामाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरू श्री रामराव बापू महाराज का
निधन हम सब के लिए क्षति है। उनका समूचा जीवन गरीबों और दबे कुचलों के उत्थान के
प्रति समर्पित रहा। उन्हें उनके इस पवित्र कार्य के लिए हमेशा याद किया जायेगा।
उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। ”
आध्यात्मिक गुरू का आज मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो
गया।(वार्ता) (the states. news)
Friday, July 3
Breaking News
- ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
- मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
- नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण
- मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज
- देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
- CET B.Ed 2026: 36,872 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन, 4 से 10 जुलाई तक नामांकन
- निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.
- दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

