भोपाल, (mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (#Jotiraditya_Sindhiya )ने आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
श्री सिंधिया ने इस संबंध में स्वयं एक ट्वीट करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में सुश्री भारती अपने निवास पर श्री सिंधिया का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए दिखायी दे रही हैं।
वहीं श्री सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती (#Uma_Bharti ) से आज भोपाल प्रवास के दौरान उनके निवास पर पहुंचकर भेंट की तथा आशीर्वाद लिया।’
श्री सिंधिया सुबह ही विशेष विमान से यहां पहुंचे हैं। वे दिन में भोपाल (#Bhopal ) के आसपास के जिलों में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।।(वार्ता) (#thestates.news) (#mediasaheb.com)
Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या नव लाख छे हजार के पार
Next Article कक्षा 10वीं सीबीएसई के परिणाम आज घोषित नहीं होगे

