नई दिल्ली,(mediasaheb.com) । पाकिस्तान #Pakistan के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी #Shahid Afridi कोरोनावायरस #Coronavirus से संक्रमित पाए गए हैं, अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।
अफरीदी कोरोनावायरस के चलते लगाए गए लॉक डाउन #lockdown के बीच अपने फाउंडेशन के साथ मिल कर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वे खुद इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं।
अफरीदी ने बताया, “मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं, मेरा शरीर बहुत ज़ोर से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण हो चुका है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ करें। इंशाल्लाह।”
कोरोनावायरस से पहले भी कुछ फर्स्ट क्लास क्रिकेटर संक्रमित हो चुके हैं, मगर क्रिकेट में संक्रमित होने वालों में यह अब तक का सबसे बड़ा नाम है।
अफरीदी पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बने हुए थे, क्योंकि उन्होंने भारत #India के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर #Kashmir के बारे में विवादित टिप्पणी की थी।
अफरीदी के बयानों के बाद भारत में उनकी खूब आलोचना की गई थी। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने भी अफरीदी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की थी। अफरीदी के संक्रमित होने के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ मांगते नजर आ रहे हैं। (हि. स.) (thestates.news)

