मुंबई (mediasaheb.com) देश का
विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पाँचवें सप्ताह बढ़ता हुआ नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच
गया है।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर
हो गया। इसमें लगातार पाँचवें सप्ताह वृद्धि हुई है। इससे पहले 22 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.01 अरब डॉलर
बढ़कर 490.04 अरब डॉलर रहा था जो उस समय का सर्वाधिक
स्तर था।
विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा
परिसंपत्ति में 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.50 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 455.21 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 9.7 करोड़ डॉलर घटकर 32.68 अरब डॉलर
रह गया।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित
निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.16 अरब डॉलर पर पहुँच गई जबकि विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। (वार्ता)
Thursday, June 11
Breaking News
- केरल में निपाह वायरस की दस्तक! 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
- ममता का ‘खेला’ खत्म? कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से खुद को किया अलग
- 12 अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण: कर्क राशि में लगेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, इन राशियों पर असर
- 4 साल बाद सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, डबल्स में दर्ज की शानदार जीत
- 1983 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी पर खुलासा, कपिल देव के नाम पर क्यों लगी मुहर
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का महाकुंभ शुरू, 48 टीमें और 1248 खिलाड़ी मैदान में
- झारखंड लोकायुक्त कार्यालय में तेजी, डेढ़ महीने में 100 नई शिकायतें दर्ज
- छिंदवाड़ा की बेटी प्रिया मालवीय बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, मेहनत और हौसले की सुनाई प्रेरक कहानी
- पोस्ट ऑफिस घोटाला: 245 शिकायतें, सिर्फ 32 लाख का सेटलमेंट; आरोपी पोस्टमास्टर अब भी फरार
- सिंधू की दमदार जीत, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बढ़त

