नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मानव संसाधन मंत्री (#Human resources minister) गुलाम मुर्तजा बलोच की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। सिंध के मानव संसाधन मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच 14 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे । उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की थी । सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने एक बयान में कहा, ‘कोरोना वायरस (#Corona virus ) के चलते बलोच की मौत हो गयी है। वह पीपीपी के बहादुर और मेहनती सदस्य थे।
पाकिस्तान (#Pakistan) में कोरोना के अब तक 80,463 मामले दर्ज हुए है, वहीं इस रोग से अब तक ठीक होने वाली की संख्या बढ़कर 28,923 हो गयी है। पाकिस्तान में अब तक 1,688 लोगों की इस वायरस से मौत हो गयी है।
पाकिस्तान के स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार, सिंध में कोरोना वायरस के 31,086 मरीज हैं जबकि पंजाब में 29,849 , खैबर-पख्तूनख्वा में 10,897 , बलूचिस्तान में 4,740, इस्लामाबाद में 3,188 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 284 मरीज हैं। (हि.स.)

