नयी दिल्ली (mediasaheb.com)
भारतीय
पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने
काेरोना वायरस के संक्रमघ के कारण उत्पन्न स्थिति के बीच अपने होटलो को फिर से
शुरू करने की तैयारियों के तहत स्वास्थ्य प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षण शुरू किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अब जब लॉकडाउन से राहत
दी जा रही है और कारोबार फिर से शुरू की जा रही है इसके मद्देनजर होटलों काे भी
फिर से शुरू करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
आईटीडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीजी कमला वर्धन राव
ने कहा “ हमारा उद्देश्य अपने संरक्षकों के मन में
पुन: आश्वस्त
और स्वस्थ होने की भावना पैदा करना है। हमारी पहल,अंतरराष्ट्रीय
बैंचमार्क और अपने अतिथियों के लिए हमारी गहन चिंता पर आधारित होगी।’’
उन्होंने कहा कि आईटीडीसी द्वारा स्वास्थ्य और सुरक्षा
प्रोटोकॉल पर कड़े प्रशिक्षण शुरू किये गये हैं। प्रत्येक विशिष्ट कार्य को कवर
करते हुए पहला चरण एक पखवाड़े के अंदर समाप्त हो जाएगा। एक सशक्त और पुन: उन्मुख
कार्य-बल, और पूर्णत: सुरक्षित होटल,आगंतुकों
का स्वागत करने के लिए तैयार है।(वार्ता)
Thursday, October 22
Breaking News
- अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
- लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 140 कैमरों से होगी निगरानी, ओवरस्पीडिंग करने वालों का कटेगा चालान
- . दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, 30 अक्टूबर के शो को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी
- दिल्ली की हवा साफ करेगी काई! 104 करोड़ रुपये खर्च कर 40 जगह लगेंगी खास मशीनें
- यूपी में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज का लाभ
- OnePlus Turbo 7 Pro में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा! गेमर्स के लिए आएगा दमदार फोन
- बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
- CM विजय ने पैरा एथलीट मनीषा को दिए ₹30 लाख, बोले- उनकी कामयाबी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
- वाराणसी एयरशो में 24-25 अक्टूबर को शामिल होंगे राजनाथ सिंह, 25 को काशी आएंगे PM मोदी

