मुंबई, (mediasaheb.com) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़
रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पांच-पांच करोड़ रुपये रिलायंस महाराष्ट्र
और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देगी।रिलायंस ने सोमवार को इसका एलान करते
हुए कहा कि पांच लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा अर्थात 10 दिन में 50 लाख के करीब खाद्य
पैकेट आदि का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों
का पहला कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ अस्पताल
मात्र दो हफ्तों में तैयार किया था। रिलायंस एक लाख मास्क और हजारों की संख्या में
पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) भी तैयार कर रहा है जिससे देश के
स्वास्थ्यकर्मियों का ख्याल रखा जा सके। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल
डेटा रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है।
रिलायंस
इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “ हमें
विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई
को जीतने के लिए सब कुछ करेगी।”
रिलायंस फाउंडेशन
की संस्थापक नीता अंबानी ने कहा,“ जैसे राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने
के लिए एकजुट है, वैसे
ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा हैं, खासकर उन लोगों के
लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं। हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारत
का पहला कोविड-19 अस्पताल
स्थापित करने में मदद की है और हम कोविड-19 की स्क्रीनिंग, परीक्षण, रोकथाम और उपचार में सरकार का सहयोग करने के लिए
प्रतिबद्ध हैं।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य


