नई दिल्ली
(mediasaheb.com) वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा
बाजार में 2 दिन के अवकाश के बाद बुधवार को सोना 595 रुपये लुढ़ककर 44,815 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चाँदी भी 1,200 रुपये
की गिरावट के साथ 47,150 रुपये
प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
सोमवार और मंगलवार
को विदेशी बाजारों में रही गिरावट का असर आज स्थानीय बाजार पर दिखा। लंदन और
न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार हालाँकि आज सोना हाजिर 10.35 डॉलर
की बढ़त लेकर 1,662.45 डॉलर
प्रति औंस पर पहुँच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 3.40 डॉलर
की मजबूती के साथ 1,663.70 डॉलर
प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों
ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा प्रस्तावित
प्रोत्साहन राशि मिलने में देरी से पीली धातु में तेजी आयी है। इस दौरान चाँदी
हाजिर 0.06 डॉलर
चढ़कर 16.99 डॉलर
प्रति औंस पर रही।(वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन


