बिलासपुर (mediasaheb.com) कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित सिपेट रायपुर एवं कोरबा में प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एसईसीएल द्वारा काॅरपोरेट सेशल रिस्पांसिबलिटी (सी.एस.आर.) योजनांतर्गत बेरोजगार युवकों/युवतियों हेतु निःशुल्क रोजगारोन्मुखी कौशल विकास पाठ्यक्रम किया जाना सुनिश्चित है।इसके अंतर्गत मशीन ऑपरेटर -प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर -इंजेक्शनमोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक्स एक्ट्रुशन, मशीन ऑपरेटर -ब्लोमोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामर-सीएनसीमिलिंगपाठ्यक्रम के लिए आवेदनपत्र आमंत्रित है।
उपरोक्त सभी पाठ्यक्रम 06 माह की अवधि कारहेगा। इन सभी पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्णहै, केवल मशीन ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामर-सीएनसी मिलिंग के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्णहै।सभीपाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, अनुसूचितजाति/अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियोंको 05 वर्ष तथा अन्य पिछड़ावर्गको 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गयी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान प्रशिक्षण सामग्री, हाॅस्टल एवं भोजन निःशुल्कप्रदान किया जाएगा। इसमें एसईसीएल के खनन प्रभावित जिला-कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बिलासपुर के उम्मीदवारों को प्रथमिकता दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारोंकोअपनेआवेदननिर्धारितप्रारूपमेंअंकसूची, परिचय पत्र/आधारकार्ड, निवासप्रमाण-पत्र, जातिप्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ सिपेट, रायपुर उरकुरा रेल्वे स्टेशन के पास औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी रायपुर-493221 (छ0ग0) या सिपेट, कोरबा एजुकेशन हब स्याही मुड़ी पोस्ट-गोपालपुर, व्हाय जमनीपाली-495450 (छ0ग0) में ऊपर आवेदित पाठ्यक्रम के साथ भेजें एवं अग्रिम प्रति ई-मेल द्वारा ( cipetkorbavtc@gmail .com एवं cipetraipurvtc@gmail.com) को भेजें उम्मीदवार का चयन काउंसिलिंग के आधार पर किया जायेगा, काउंसिलिंग हेतु आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाएगा, काउंसिलिंग के समय मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। काउंसिलिंग 24.02.2020 से 26.02.2020 तक सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सेन्ट्रल एक्सवेशन ट्रेनिंग इन्सटिट्यूट एसईसीएल दीपका कोरबा में रखा गया है।आवेदन पत्र सिपेट रायपुर एवं सिपेट कोरबा से प्राप्त किया जा सकताहै।किसी भी आवेदन को स्वीकार/अस्वीकार करने का अधिकार सीपेट सुरक्षित रखताहै।पाठ्यक्रम सिपेट कोरबा एवं सिपेट रायपुर में आयोजित किये जाएंगे।
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


