नयी दिल्ली (mediasaheb.com) वैश्विक
स्तर पर होटल नेटवर्क संचालित करने वाली भारतीय कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स को
वर्ष 2018-19 में चीन सहित कई अन्य देशों में जोर शोर से विस्तार करने के
कारण घाटा छह गुना बढ़कर 33.5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया जबकि
इस दौरान उसका राजस्व 4.5गुना से अधिक बढ़कर 95.1 करोड़ डॉलर पर रहा। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी वित्तीय
लेखाजोखा में कहा कि चीन और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में जोर से विकास पर ध्यान
केन्द्रित किया गया था जिसके कारण कुल घाटा का 75 प्रतिशत
अर्थात 25.2 करोड़ डॉलर का नुकसान इन
बाजारों में हुआ है जबकि इन बाजारों ने वर्ष 2018-19 में
कंपनी के कुल राजस्व में 36.5 प्रतिशत की भागीदारी की है
जाे 34.8 करोड़ डॉलर रहा है।
कंपनी
के वैश्विक मुख्य वित्त अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि चीन और अन्य
अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार के कारण घाटा बढ़ा है जबकि भारतीय बाजार में उसका
घाटा इससे पिछले वित्त वर्ष के कुल घाटे के 24 प्रतिशत
की तुलना में कम होकर 14 प्रतिशत पर आ गया। भारत में
कंपनी को 8.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।(वार्ता)
Thursday, October 8
Breaking News
- 17 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- Elon Musk के आरोपों पर सरकार का जवाब, कहा- ‘सैटकॉम के लिए सभी कंपनियों के नियम समान’
- दुर्ग में सीमेंट सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने लगाई फटकार
- शिवराज सिंह चौहान फिर बने दादा, पोते ‘अहान’ का गायत्री मंत्र से हुआ स्वागत; घर में गूंजी किलकारी
- देश के कोने-कोने तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, पीएम मोदी बोले- पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती
- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- धार में बिना भूमिपूजन-प्रचार छह घंटे में सुधरा अस्पताल का जर्जर रास्ता, समाजसेवियों ने कराया डामरीकरण
- बिहार में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, 5 ठिकानों पर छापेमारी
- Rajasthan Panchayat Election: 16 जिला परिषद और 104 पंचायत समितियों में आज से नामांकन
- SIR: दिल्ली में 33 लाख वोटर्स को नोटिस, 13.62 लाख का वेरिफिकेशन पूरा


