नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) दिल्ली
विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद बुधवार को देश में रसोई गैस सिलिंडर के दाम
में तकरीबन डेढ़ सौ रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गयी।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के
अनुसार, आज से बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 144.50 रुपये महँगा हो गया है। इसकी कीमत 858.50 रुपये हो गयी है। पहले यह 714 रुपये का
था। सब्सिडी वाले सिलिंडर में भी इसी के अनुरूप वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में
बढ़ोतरी की गयी है।
आम तौर पर रसोई गैस की कीमतों में बदलाव महीने की पहली तारीख
से की जाती है, लेकिन इस बार यह बदलाव 12 फरवरी से किया गया है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली
विधानसभा चुनाव के कारण इस महीने कीमतों में बढ़ोतरी में देरी की गयी।
कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 149 रुपये बढ़कर 747 रुपये पर, मुंबई में 145 रुपये
बढ़कर 684.50 रुपये पर और चेन्नई में 147 रुपये बढ़कर 734 रुपये पर
पहुँच गयी |(वार्ता)
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


