नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2019 को सुबह 12 बजे से विशाल धरने का आयोजन किया जा रहा है।देश भर में व्यापारिक समुदाय अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कैट सी.जी चैप्टर द्वारा कल 20 नवम्बर 2019 को बुढ़ा तालाब धरना स्थल पर सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। यह धरना पूरे प्रदेश में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, भाटापारा, तिल्दा, धमतरी, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मनेन्द्रगढ एवं कैट सी.जी. चैप्टर की सभी ईकाइयों में किया जायेगा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के सभी व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारीगण अपने-अपने शहरों में धरना प्रदर्शन करेगे। प्रदेश के 6 लाख व्यापारी एवं देश के 7 करोड़ व्यापारी, अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के अनैतिक और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं से परेशान है। कैट द्वारा इस 20 नवंबर को एक राष्ट्रीय विरोध दिवस आयोजित किया गया है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने प्रदेश के सभी व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारी बन्धुओं से आग्रह किया है, कि वे कल होने वाले इस विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ, कैट के इस आन्दोलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करे ..
Sunday, October 4
Breaking News
- 4 अक्टूबर राशिफल: रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
- योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
- ‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
- साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई
- प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
- बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान


