इटली ( mediasaheb.com) | दुपहिया वाहन निर्माण की प्रमुख कंपनी Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध कुशल श्रम बल का लाभ लेते हुए घरेलू बिक्री के साथ ही पूर्वी एशिया और यूरोपीय बाजारों में निर्यात के लिए भी देश में मोटरसाइकिल बनाएगी। कंपनी के बिक्री और विपणन विभाग के प्रमुख अधिकारी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह गुलेरिया ने मंगलवार को यहाँ भारतीय मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत देश में उत्पादन संयंत्र लगाएगी। इन संयंत्रों में प्रीमियम बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर का उत्पादन होगा। पूर्वी एशिया और यूरोपीय बाजारों में प्रीमियम दुपहिया वाहनों की भारी माँग है। भारत की भौगोलिक स्थिति और कुशल श्रम बल को देखते हुए देश में उत्पादन संयंत्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में भी प्रीमियम बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटरों की माँग बढ़ रही है। इन संयंत्रों से भारतीय उपभोक्ता तथा विदेशी बाजारों की माँग को पूरा किया जाएगा। UNI
Monday, October 5
Breaking News
- 5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ
- अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
- इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
- पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
- नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- 10 लाख लेकर उद्योग नहीं लगाया तो अब होगी वसूली, गोपालगंज में 315 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी
- नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी
- पटना में गंगा पर दौड़ेगी वाटर मेट्रो, 1200 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, दो महीने में 3.68 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान


