मुंबई/नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को अर्थव्यवस्था में मंदी को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने इसे सही साबित करने के लिए फिल्मों की कमाई का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को रिलीज तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रसाद ने कहा कि जब अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी तो फिल्मों ने इतनी कमाई की है। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नेशनल सैंपल सर्वे कार्यालय (NSSO) की बेरोजगारी संबंधी रिपोर्ट भी गलत है।केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था में व्याप्त सुस्ती को पूरी तरह से खारिज किया है।
रविशंकर प्रसाद ने साथ ही कहा कि सरकार ने कभी नहीं कहा था कि वह सभी को सरकारी नौकरी देगी लेकिन कुछ लोगों ने इस पर भ्रम फैलाने की कोशिश की है। देश में बेरोजगारी की दर वित्त वर्ष 2017-18 में 6.1 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो कि 45 साल में सर्वाधिक है।
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन


