नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील उत्पादन करने वाली टाटा स्टील का वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू उत्पादन 4.65 फीसदी बढ़कर 45 लाख टन पहुंच गया है।शुक्रवार को टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने घरेलू स्तर पर पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि के 43 लाख टन के मुकाबले 45 लाख टन का उत्पादन किया है। हालांकि इसकी घरेलू बिक्री में 4.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील की घरेलू बिक्री 43.2 लाख टन की तुलना में 41.4 लाख टन रह गई।यूरोप में कंपनी की बिक्री और उत्पादन लगभग सपाट रही। यूरोप में टाटा स्टील का तिमाही उत्पादन 24.2 लाख टन के मुकाबले 24.6 लाख टन और बिक्री 22.7 लाख टन की तुलना में 22.8 लाख टन रही। वहीं दक्षिण-पूर्व में कंपनी की बिक्री 6.5 लाख टन से हल्की गिरावट के साथ 6.1 लाख टन रही, जबकि उत्पादन 5.4 लाख टन के मुकाबले 5.7 लाख टन हो गया। (हि.स.)
Wednesday, October 7
Breaking News
- कैप्टन स्मित की हालत अब भी गंभीर, खोपड़ी में फ्रैक्चर और नजर पर असर; डॉक्टर दे रहे हेवी डोज दवाएं
- 13 घंटे में दिल्ली से पटना! दिवाली-छठ पर चलेगी स्पेशल वंदे भारत? जानें टाइमिंग, किराया और स्टॉपेज
- CM योगी ने गिनाई UP की प्रगति, बोले- प्रदेश में 24 हजार से ज्यादा स्टार्टअप और 8 यूनिकॉर्न
- एमपी ट्रांसको ने शुरू किया एचटीएलएस कंडक्टर से क्षमता उन्नयन: ऊर्जा मंत्री तोमर
- दुकानदार ने मांगे एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI, सर्वे में बड़ा खुलासा
- सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज 7 अक्टूबर को छोड़े जाएंगे 2 चीते, 439 हेक्टेयर में तैयार हुआ सुरक्षित ठिकाना
- दुर्गा पूजा से पहले आएगी लाड़ली बहना की 41वीं किस्त? ₹1,500 के लिए जरूरी है ये काम
- 8वें वेतन आयोग के बीच फिर बढ़ेगा DA? केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
- 27 साल, 3 कोशिशें और हर बार अटका नाम बदलने का प्रस्ताव, अब ‘पश्चिम बंगा’ पर फिर बढ़ी हलचल
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ


