दिल्ली, (mediasaheb.com) निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी लगातार छठे साल भारत का सबसे वैल्यूएबल (मूल्यवान) ब्रांड बना हुआ है। एचडीएफसी ( HDFC ) की ब्रांड वैल्यू 22.70 अरब डॉलर (1.61 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं, एलआईसी 1.43 लाख करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र में एलआईसी 20 अरब डॉलर के साथ देश के दस सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
दरअसल ये रैंकिंग मशहूर मीडिया एडवरटाइजिंग एवं पीआर कंपनी डब्ल्यूपीपी की इस साल के लिए जारी हालिया रिपोर्ट से सामने आई है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के ब्रांड वैल्यू में पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस सूची में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, टेलीकॉम और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों को शामिल किया गया है। वहीं पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो की ब्रांड वैल्यू 34 फीसदी बढ़ी है। सूची में जियो का 9वां नंबर है, जो पिछले साल 10वां रैंक पर थी।
उल्लेखनीय है कि एलआईसी दो साल से दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कोटक महिंद्रा बैंक 7वें पायदान से छठे नंबर पर आ गई, जबकि एशियन पेंट्स की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है, जबकि यह पिछले साल 8वें नंबर पर थी। इसके अलावा मारुति सुजुकी छठे नंबर से 8वें पर फिसल गई है।
देश के टॉप 10 वैल्यूएबल ब्रांड:-
क्रम संख्या————– ब्रांड का नाम————————–ब्रांड वैल्यू (रुपये में) 1.———————–एचडीएफसी बैंक———————–1.61 लाख करोड़ 2.———————–एलआईसी—————————–1.43 लाख करोड़3. ———————-टीसीएस——————————–1.29 लाख करोड़4. ———————-एयरटेल ————————————72988 करोड़5. ———————-एसबीआई ———————————-59640 करोड़6. ———————-कोटक महिंद्रा बैंक ————————-54173 करोड़7. ———————–एशियन पेंट्स —————————–49558 करोड़8. ———————-मारुति सुजुकी ——————————42103 करोड़9. ———————-रिलायंस जियो ——————————38837 करोड़10. ———————आईसीआईसीआई बैंक ———————38340 करोड़ | (हि.स.)।
————- ब्रांड का नाम————————–ब्रांड वैल्यू (रुपये में) 1.———————–एचडीएफसी बैंक———————–1.61 लाख करोड़ 2.———————–एलआईसी—————————–1.43 लाख करोड़3. ———————-टीसीएस——————————–1.29 लाख करोड़4. ———————-एयरटेल ————————————72988 करोड़5. ———————-एसबीआई ———————————-59640 करोड़6. ———————-कोटक महिंद्रा बैंक ————————-54173 करोड़7. ———————–एशियन पेंट्स —————————–49558 करोड़8. ———————-मारुति सुजुकी ——————————42103 करोड़9. ———————-रिलायंस जियो ——————————38837 करोड़10. ———————आईसीआईसीआई बैंक ———————38340 करोड़ | (हि.स.)।


