नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । देश को 5 ट्रिलियन डॉलर (पांच हजार अरब डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनाने में राज्यों को अपनी नितियों में संरचनात्मक बदलाव के साथ-साथ आर्थिक वृद्धि तेज करने की भूमिका निभानी होगी।शनिवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्यों को साथ मिलकर काम करना होगा। एक दूसरे से सीखना भी होगा, तब जाकर भारत का तेजी से विकास हो सकेगा। पीएचडीसीसीआई के कार्यक्रम में कांत ने कहा कि साल 2024 तक भारत को 5 हजार अरब डॉलर और 2030 तक 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी चुनौती यह है कि भारत के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना तब तक संभव नहीं होगा, जब तक कि राज्यों के पास अपनी जीडीपी को दोगुना और तिगुना करने का लक्ष्य नहीं होगा। इस काम के लिए उन्हें बड़े संरचनात्मक सुधार करने होंगे। साथ ही इन सुधारों को व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में करना होगा।
कांत ने कहा कि कृषि और श्रम जैसे क्षेत्रों में संरचनात्मक सुधारों की जरूरत है। भारतीय अर्थव्यवस्था अभी अनुमानित 2,700 अरब डॉलर की है। सरकार ने भारत को 5 हजार अरब की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कई उपायों और पहल की घोषणा की है। कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसके लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- सुभाष चंद्रा Personal Guarantee Case में बड़ा ऑफर, 4 कंपनियां 10% ब्याज के साथ चुकाएंगी मूलधन
- लखनऊ से अरब देशों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, रियाद के लिए दिसंबर तक 3 सीधी फ्लाइटें शुरू
- N.S.S. स्वयंसेवकों ने नशे के विरुद्ध ली शपथ नशा न करेंगे ना करने के लिए प्रेरित करेंगे
- 2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
- रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
- रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, मोरहाबादी से नेमरा रवाना हुआ पार्थिव शरीर
- रायपुर : बस्तर ओलंपिक 2026 वन मंत्री केदार कश्यप ने कराया पंजीयन, अधिकाधिक भागीदारी पर दिया जोर
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- रायपुर : खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह: राज्यपाल रमेन डेका


