नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । रुपये में इस साल की बड़ी गिरावट मंगलवार को दर्ज की गई है। कमजोर आर्थिक आंकड़ों और शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच रुपये ने इंट्राडे करोबार में 98 पैसे की गिरावट के साथ 72.40 रुपये का निचला स्तर छू लिया। कारोबार के अंत में रुपया 97 पैसे गिरकर 72.39 पर बंद हुआ।रुपया शुक्रवार को 71.40 पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार बंद थे। रुपया 11 अक्टूबर, 2018 को अब तक के सबसे निचले स्तर 74.48 पर आ गया था। इस साल देश की मुद्रा (रुपया) 3.73 फीसदी कमजोर हो चुकी है।
फॉरेक्स बाजार के कारोबारियों ने बताया कि चीन से होने वाले आयात पर अमेरिका द्वारा नया शुल्क लगाने और चीन द्वारा जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा मात्र से रुपये पर दबाव बढ़ा। रुपये पर जून तिमाही की कमजोर विकास दर का भी नकारात्मक असर पड़ा है। इसके अलावा अगस्त में वाहनों की बिक्री में गिरावट के कारण भी रुपया कमजोर हुआ है। (हि.स.)
Tuesday, August 18
Breaking News
- मुजफ्फरनगर जैसा दंगा शहर-शहर करवाना चाहते हैं?’ आजम खान के मुद्दे पर अखिलेश से भिड़े राजभर
- निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)” के गठन की स्वीकृति
- सीएम योगी के निर्देशों के अनुपालन में रामघाट पर बाढ़ राहत का चल रहा था प्रशिक्षण, युवक को डूबता देख तत्काल मोर्चा संभाला
- JPSC-JSSC आंदोलन का पहला चरण सफल, देवेंद्र महतो ने किया दूसरे चरण का ऐलान
- भिलाई में शिव महापुराण कथा के दौरान पकड़ी गईं संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने शुरू की जांच
- रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
- तीस्ता जल समझौते पर बांग्लादेश का बड़ा बयान, भारत से दोस्ती कायम रखने की अपील
- भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर तालिबान का बड़ा संदेश, नूर ने मांगा नई दिल्ली का समर्थन
- मध्यप्रदेश को मिल रही हैं महत्वपूर्ण रेल सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


