नई दिल्ली,(mediasaheb.com )यदि आधार नंबर के जरिए आप ने अपना आयकर रिटर्न फाइल किया है, तो आयकर विभाग स्वत: ही स्थायी खाता संख्या (पैन) जारी कर देगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की अधिसूचना के मुताबिक अगर किसी करदाता ने आधार नंबर का प्रयोंग करते हुए आईटीआर फाइल करता है तो यह माना जाएगा कि उसने पैन नंबर के लिए आवेदन किया है। इसके लिए किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
सीबीडीटी की 30 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक आयकर विभाग आईटीआर दाखिल करने वाले व्यक्ति के आधार से दूसरी जानकारियां जुटाकर पैन नंबर आवंटित कर देगा। यह नियम 1 सितंबर से लागू हो गया है। इससे पहले सीबीडीटी के चेयरमैन पीसी मोदी ने जुलाई में ये बात कही थी।
उन्होंने कहा था कि विभाग खुद से ही आईटीआर फाइल करने वाले व्यक्ति के लिए एक पैन नंबर आवंटित कर देगा। इनकम टैक्स रिटर्न और पैन के डाटाबेस को जोड़ने की प्रक्रिया के तहत इस नई व्यवस्था की शुरुआत सीबीडीटी ने की है। (हि.स.)।
Wednesday, March 4
Breaking News
- T20 वर्ल्ड कप में 5-0 का दबदबा, क्या कल सेमीफाइनल में इतिहास बदलेगा?
- होली की सुबह का चमत्कारी उपाय: साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
- रायपुर : छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
- फूलबाग 132 केवी सब-स्टेशन से जुड़ेंगे दो नए फीडर, 1.5 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- ट्रेन के टॉयलेट से हटेंगे चेन वाले मग, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
- भोपाल में जमीन खरीदना महंगा! 551 प्राइम लोकेशन पर 11% रेट बढ़ाने की तैयारी
- होली पर रायगढ़ में कड़ा पहरा: ड्रोन से निगरानी, 400 पुलिसकर्मी तैनात
- 2040 तक कैंसर बनेगा और बड़ा खतरा, हर दो मिनट में एक नई ज़िंदगी पर वार!
- मिडिल ईस्ट में जंग का खौफ, कच्चे तेल की कीमतों पर असर, लेकिन भारत को नहीं कोई चिंता
- पन्नू हत्याकांड: निखिल गुप्ता को 40 साल की जेल का सामना, 29 मई को सजा का ऐलान


