रायपुर, (mediasaheb.com) । प्रदेश के पूर्व CM व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई व शुभकामनाए दी है। उन्होंने कहा कि जिस निर्णय को दशकों से असंभव समझा गया आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वो संभव हुआ है। धारा 370 को लेकर भाजपा ने अपना वादा निभाया और कश्मीर के लोगों को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक इससे बड़ा निर्णय नहीं लिया गया है। धारा 370, 35ए को जम्मू-कश्मीर से हटा कर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से एक नया इतिहास रचा गया है और निश्चित रूप से ऐतिहासिक क्षण में हम और आप इसके गवाह है। हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। बताते चलें कि केंद्र सरकार के इस फैसले से रायपुर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई व मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। (हि स )
Friday, July 31
Breaking News
- महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई
- राष्ट्रपति द्रौपदी से बस्तर पंडुम-2026 विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं की मुलाकात
- ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका? अमित शाह के साथ दिखे सौगत रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा ने नड्डा को बताया पुराना दोस्त
- Uttarakhand Weather: फ्लैश फ्लड का खतरा, केदारनाथ यात्रा रोकी गई; 850 श्रद्धालु फंसे
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण
- हर-हर महादेव का उद्घोष, कंधों पर आस्था लिए बढ़ चले शिवभक्त
- CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल
- छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम


