सुकमा, (mediasaheb.com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस को मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं।घटना की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने की है।
एसपी सिन्हा के मुताबिक मंगलवार सुबह भेज्जी इलाके में सुरक्षाबल के डीआरजी के जवान बीराभट्टी जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के लिए जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकलने। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की सर्चिंग की तो वहां से एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आरपीसी अध्यक्ष मरकाम हिड़मा के रूप में हुई। साथ ही मौके से दो देसी हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई। (हि.स.)
Tuesday, September 8
Breaking News
- Rashifal 8 September: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
- राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
- संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर
- बाढ़ में योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 6.83 लाख लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट बांटे
- यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन
- मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


