रायपुर, (mediasaheb.com) 2 मई को आयोजित होने वाले पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। चिप्स के सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते दोनों एक्जाम को स्थगित करना पड़ा है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि 30 अप्रैल की रात से चिप्स के सर्वर में खराबी आ गई थी, जिसके चलते सैकड़ों परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र ही डाउनलोड नहीं कर पाए थे। गुरूवार को आयोजित होने जा रहे यह दोनों प्रवेश परीक्षा अब व्यापम के निर्णय के बाद आगामी तिथि घोषित किया जाएगा। उक्त दोनों परीक्षा की आगामी तिथि के निर्धारण के बाद परीक्षार्थियों को व्यापम द्वारा ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। व्यापमं की ओर से आयोजित पीईटी व पीपीएचटी की परीक्षा 2 मई को दो पालियों में आयोजित होना था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक रखी गई थी। पीईटी की प्रवेश परीक्षा में 341 व पीपीएचटी में 351 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। (हि स)।
Thursday, August 13
Breaking News
- अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन
- महाकाल परिसर में फिर आकार लेगा 11वीं सदी का शिव मंदिर, राजा भोज की वास्तुकला से तैयार हुआ नक्शा
- लखनवास में शिक्षा सुविधाओं को मिली नई गति
- इंदौर में लाड़ली बहना योजना का बदला आंकड़ा, राशि ₹1000 से बढ़कर ₹1500 हुई; लाभार्थी 4.57 लाख से घटकर 4.38 लाख
- रक्षाबंधन से पहले CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 22 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹99 करोड़
- PM E-DRIVE Scheme: सरकार का बड़ा तोहफा! मार्च 2028 तक बढ़ी योजना, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट
- भारत में रोजगार की आई बाढ़! फ्रीडम के साथ मिल रहा पैसा, युवाओं के लिए खुल रहे नए मौके
- Sickle Cell Disease: देश के 59% मरीज ओडिशा और MP में मिले, 7.27 करोड़ लोगों की हुई जांच
- ‘कांवड़ियों को आतंकवादी कहा तो 10 बार सोच लेना’, मौलाना रशीदी पर भड़के टी. राजा सिंह
- Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल


