बलरामपुर/अम्बिकापुर, (mediasaheb.com) रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई। पार्टी ने उन्हें अमेठी में रविवार को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी थी लेकिन उसके ठीक पहले उनकी तबियत खराब हो गई। शनिवार की रात में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अम्बिकापुर के मेडिकल कालेज मे कराया गया। रविवार की सुबह डॉक्टराें की टीम ने उनकी तबियत को पहले से बेहतर बताया है लेकिन आगे के उपचार के लिए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी है।रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह को शनिवार रात 10 बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें रामानुजगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अम्बिकापुर मेडिकल कालेज पहुंचते ही उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टराें ने बृहस्पति सिंह की तबियत को पहले से बेहतर बताया है लेकिन अब उन्हें रायपुर ले जाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (हि.स.)।
Thursday, February 19
Breaking News
- 19 फरवरी का राशिफल: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक भविष्यफल
- बर्तन मांजकर खेलने उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, वतन वापसी पर कप्तान का गुस्सा फूटा
- छत्तीसगढ़ से झारखंड गौवंश तस्करी का खुलासा, पुलिस पीछा में पलटी पिकअप, 3 गायों की मौत
- मिस्ट्री डेथ बनी पहेली: होटल से युवक बाहर नहीं निकला, फिर छात्रा ने कैसे लगा ली फांसी?
- लोकायुक्त का शिकंजाः रिश्वत की दूसरी किस्त लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
- उमरिया के स्कूल में छात्राओं के झूमने से फैली दहशत, डॉक्टर बोले– नॉर्मल; ग्रामीणों ने कराई झाड़-फूंक
- IND vs NED भारत ने रखा 194 रन का टारगेट, शिवम-हार्दिक की तूफानी पारियां
- खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस निशाने पर, दो अधिकारियों की मौत
- राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस की नवगठित प्रबंध समिति की सौजन्य भेंट
- श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन


