रायपुर, (mediasaheb.com) ईओडब्ल्यू की सब इंस्पेक्टर रेखा नायर पर पुलिस ने एक और एफआईआर की है। नरदहा के पटवारी तोमन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 432,34 के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम अपराध पंजीबद्ध किया है। पटवारी तोमन वर्मा ने पुलिस को बताया कि‘‘ रेखा नायर और उसकी मां कुटटी नायर ने सरकारी नाले के स्वरूप् को परिवर्तित कर नुकसान पहुचाया है।’’ जिस पर विधानसभा थाने मे रेखा नायर उसकीमां कुटटी नायर बहन रेमन नायर,चंदनबाला और राकेश पाण्डेय पर अपराध दर्ज किया है। रेखा नायर का नरदहा मे 20 एकड़ का फार्म हाउस है जिसके बीच से नहर गुजरती है। रेखा नायर उस नहर को बांध कर उसका पानी सिंचाई के लिये उपयोग करती थी। मामला ईओडब्ल्यू के जांच में सामने आया था। रेखा नायर पर ईओडब्ल्यू में पहले से ही मामला दर्ज है, उन पर फोन टेप करने संबंधी गंभीर अपराध ईओडब्ल्यू ने पंजीबद्ध किया है। विधानसभा टीआई अश्वनी राठौर ने कहा कि रेखा नायर और पांच अन्य लोगों ने नहर के स्वरूप को परिवर्तित किया है जिस पर पटवारी की रिपोर्ट पर एफआईआर की गई है।’ (हि.स.)।
Saturday, August 15
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें धन, करियर और प्रेम का हाल
- अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार
- देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक
- नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
- सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- मध्यप्रदेश में हीरा खनन उद्योग में गतिविधियां तेज करने की पहल
- खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प
- कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा
- अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि


