रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े छह करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल तक 6 करोड़ 63 लाख 14 हजार 69 रुपये की राशि तथा संपत्ति बरामद की गई है। इसमें 5 करोड़ 63 लाख 76 हजार 605 रुपये से अधिक नकदी जब्त की गई। इस जब्ती में आयकर विभाग ने 4 करोड़ 81 लाख 28 हजार रुपये जब्त किए हैं, जबकि पुलिस विभाग ने जांच के दौरान 82 लाख 48 हजार 605 रुपये जब्त किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि अब तक हुई जब्ती में 5 हजार 975 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 10 लाख 62 हजार 590 रुपये है। सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 72 लाख 15 हजार 964 रुपये हैं। साथ ही 16 लाख पचास हजार रुपये के गहने भी जब्त हुए हैं।(हि.स.)।
Wednesday, June 24
Breaking News
- ‘शिक्षक सर्वोपरि’ के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप
- छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार
- India-US Trade Deal: जल्द फाइनल हो सकती है भारत-अमेरिका डील, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के दौरे से बढ़ी उम्मीदें
- AAP विधायक को बड़ा झटका, पत्नी समेत 9 लोगों को 7-7 साल की जेल; मारपीट और वसूली मामले में सजा
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
- Noida Smart Garbage System: देश में पहली बार नोएडा में शुरू हुई स्मार्ट कचरा व्यवस्था, हाई-टेक सिटी को मिली नई पहचान
- MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव
- श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण
- काशी की तर्ज पर मिर्जापुर में बनेगी 6 KM लंबी गंगा पैड़ी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
- साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च


