नई दिल्ली, (mediasaheb.com) लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ईडी की मांग पर सुनवाई करते हुए सिंगापुर हाईकोर्ट ने नीरव मोदी के बैंक अकाउंट को सीज करने का आदेश दिया है।सिंगापुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बैंक अकाउंट सीज किए गए हैं। दरअसल यह कंपनी ब्रिटिश वर्जन आइसलैंड के नाम से रजिस्टर है, जिसमें पूर्वी मोदी और मयंक मेहता का नाम शामिल है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले नीरव मोदी के चार बैंक अकाउंट ईडी की मांग पर सीज किए गए थे। नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने मार्च में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह लंदन की जेल में बंद हैं। नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 13,700 करोड़ रुपये का घोटाला करके देश छोड़कर भाग गया था। (हि.स.)।
Tuesday, May 26
Breaking News
- 26 मई राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल
- मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
- वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत
- त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय
- MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू
- रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
- नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज
- अलीगढ़ बनेगा यूपी का नया स्पोर्ट्स पावर हाउस, सीएम योगी सौंपेंगे ओलंपिक स्टैंडर्ड कॉम्प्लेक्स
- राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस में क्या चल रहा खेल? सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठे सवाल


