बिलासपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट न्याय घड़ी लगाने वाला देश का तीसरा हाइकोर्ट बन गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा ने सोमवार को हाईकोर्ट परिसर में न्याय घड़ी को समारोह करके शुरू कराया। रजिस्ट्रार विजिलेंस अधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि इस न्याय घड़ी में हर दिन निपटाए गए प्रकरणों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि न्याय घड़ी दिल्ली के जैसलमेर हाउस स्थित न्याय विभाग और असम राज्य के गौहाटी हाईकोई में लगी है। इस घड़ी से लोक अदालत और मध्यस्थता के केस को जानकारी मिलेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में फरवरी 2019 की स्थिति में 63 हजार 441 मामले लंबित हैं। इसमें सिविल के 38525 और 24916 आपराधिक मामले हैं। (हि.स.)।
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य


