नई दिल्ली, 25 जून (mediasaheb.com) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि चालू वित्त वर्ष में 64,700 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किए गए हैं। जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में रिफंड के तौर पर जारी की गई धनराशि 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।वित्त मंत्री ने कहा कि आकलन वर्ष 2018-19 (वित्तीय वर्ष 2017-18) के लिए 6.49 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न दाखिल किए गए, जो कि आकलन वर्ष 2017-18 में 18.65 फीसदी बढ़कर 5.47 करोड़ रुपये से अधिक रहा।
आईटीआर पर तेजी से होती है कार्रवाई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की उच्च प्राथिमकता सभी करदाताओं खासतौर पर छोटे टैक्सपेयर्स को रिफंड जारी करने के लिए तय है। स्क्रूटिनी के लिए 0.5 फीसदी से कम वाले आयकर रिटर्न को चुना जाता है। ज्यादातर आईटीआर पर तेजी से भी कार्रवाई की जाती है और रिफंड जारी किए जाते हैं।26.9 करोड़ मेल और एसएमएस भेजे गएवित्त मंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 18 जून, 2019 तक 64,700 करोड़ रुपये के रिफंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में जारी किए गए रिफंड की कुल राशि 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि करदाताओं को 26.9 करोड़ मेल और एसएमएस भेजे गए हैं, ताकि वह अपना टैक्स सही वक्त पर दे सकें। (हि.स.)
Wednesday, September 9
Breaking News
- उत्तराखंड में समूह ‘ग’ भर्ती का रास्ता साफ, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी; NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित
- US Open से बाहर हुए लुसियानो डार्डेरी, अब गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो की बोल्ड तस्वीरें मचा रहीं तहलका
- कोरर नक्सली हमले में 9 साल बाद बड़ा फैसला, 25 लाख के इनामी प्रभाकर और पत्नी को 7-7 साल की सजा
- भिलाई के साथ रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों का आज होगा आरक्षण
- दुबई में CM मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, 2027 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता
- सपा का तुष्टिकरण और कथनी-करनी का सच
- Rashifal 9 September: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- पंधी में महरा वस्त्रकार समाज की अहम बैठक, आसपास के कई गांवों से पहुंचे समाजजन; संगठन को मजबूत करने पर मंथन
- हांगकांग की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस से ली लाइव क्लास, बच्चों को सिखाया हवा में पिंग-पोंग


