रायपुर (mediasaheb.com) लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने नई-नई घोषणाएं की जा रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी दांव चलते हुए छत्तीसगढ़ के सलवा जुडूम आंदोलन से प्रभावित विस्थापित लोगों के लिए एक कार्ययोजना का ऐलान किया है।
सलवा जुडूम के दौर में प्रदेश छोड़कर आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में बतौर शरणार्थी करीब एक लाख लोग शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश के राजीव भवन में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सलवा जूडूम विस्थापितों को लेकर राज्य सरकार अध्ययन करेगी और उसके बाद विस्तृत कार्ययोजना बना कर उस पर अमल किया जाएगा।(हि.स.)।


