जगदलपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के माओवाद हिंसा प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में संलग्न 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आगजनी में वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की देर शाम ग्राम रेंगाबेड़ा के समीप बोरण्ड से करमरी के मध्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की ढुलाई में लगे 6 वाहनों में 1 जेसीबी मशीन, 5 ट्रैक्टर को लगभग 20 वर्दीधारी माओवादियों ने रोककर आग लगा दी। आगजनी में सभी वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस दौरान नक्सलियों ने कार्य स्थल पर मौजूद श्रमिकों से मारपीट भी की।(हि.स.)।


