रायपुर, (media saheb.com) राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक एसीबी एसपी के तौर पर लंबे समय से पदस्थ मनोज खिलाड़ी को वीआईपी सुरक्षा का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं एआईजी संजय शर्मा को बीरगांव पीटीएस का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि नंदलाल करोड़िया को डीएसपी वीआईपी सुरक्षा से एडिश्नल एसपी पीटीएस बना कर भेजा गया है। वहीं जितेंद्र कुमार खुंटे को एसडीओपी गंडई राजनांदगांव से एसडीओपी सारंगढ़ बनाया गया है, जबकि सारिका वैद्य को डीएसपी बेमेतरा से डीएसपी बालोद, दिनेश कुमार सिन्हा को डीएसपी बालोद से डीएसपी बेमेतरा और राजेश कुमार देवांगन को डीएसपी अजाक क्राइम दंतेवाड़ा से एसडीओपी गंडई, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं प्रतिभा तिवारी को एडिशनल एसपी आईजी दफ्तर बिलासपुर से एडिशनल एसपी पेंड्रा बनाया गया है, वहीं भारतेंदु द्विवेदी एडिशनल एसपी पेंड्रा से एडिशनल एसपी आईजी दफ्तर बिलासपुर बनाया गया है। ईशहाक खलको को डीएसपी सकरी बटालियन बिलासपुर से एसडीओपी पेंड्रा और अशोक बाडेगांवकर को एसडीओपी पेंड्रा से सहायक सेनानी सकरी बटालियन भेजा गया है। (हि.स.)
Wednesday, July 29
Breaking News
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ वारंट जारी, कोर्ट ने पेश होने का दिया आदेश; जानिए पूरा मामला
- ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
- गुरु पूर्णिमा पर ‘गुरु पूजन’ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, डॉ. उमाशंकर पचौरी बोले- गुरु जीवन को सही दृष्टि देते हैं
- CG PDS Shop Vacancy: राशन दुकान संचालन के लिए 7 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया
- ACI-ASQ सर्वेक्षण में रायपुर एयरपोर्ट को भारत में द्वितीय
- रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने ‘इंस्टाग्राम हीरो’ की उतारी हेकड़ी
- भोपाल में किसान आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, CM मोहन यादव ने बनाई वार्ता समिति; अर्धनग्न प्रदर्शन से बढ़ा सियासी ताप
- बालाघाट में 24 घंटे में 3 इंच बारिश, नदी-नाले उफान पर; MP के 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
- आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, टेलीग्राम के मालिक के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
- दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित


