नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्रों ने कोरोना महामारी (कोविड-19) के संक्रमितों की जांच के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग लैब बनाने का निर्णय लिया है।
आईआईटी एलुमनाई काउंसिल ने यह फैसला किया है कि वह मुंबई में कोरोना की जांच के लिए एक मेगा लैब बनाएगा जिसके जरिए हर माह एक करोड़ लोगों का टेस्ट हो सकेगा। काउंसिल के अध्यक्ष रवि शर्मा ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि दुनिया में कोरोना का टीका बनाने के प्रयास चल रहे हैं लेकिन काउंसिल ने विषाणु विज्ञानियों और विशेषज्ञों से सम्पर्क कर यह फैसला किया है कि मुंबई में एक विशाल लैब बनाया जाए। इसके लिए ग्लोबल पार्ट्नर्स की खोज की जा रही है और उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। आईआईटी के करीब एक हज़ार पूर्व छात्र दुनिया भर में अपने स्तर पर प्रयास कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने में लगे है। इस लैब में रोबोट टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा तथा अन्य संक्रामक रोगों की भी जांच होगी। इसमें भविष्य में दस करोड़ लोगों का हर माह टेस्ट की सुविधा विकसित होगी।( वार्ता ) (thestates.news) (mediasaheb.com) |
Thursday, May 14
Breaking News
- 42 महीने का रिकॉर्ड टूटा! अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पहुंची, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
- केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस खत्म, वीडी सतीशन होंगे नए CM
- अलौकिक आयोजन सिंहस्थ:2028 के लिए अधिकारी दल निरंतर ले रहे हैं जायजा
- उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े में घमासान, मां काली नंद गिरि ने गुरु से तोड़ा नाता
- मंत्री टेटवाल सार्वजनिक बस से यात्रा कर अपने कार्य क्षेत्र पर पहुँचे
- धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में विशेष सशस्त्र बल के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित
- बिहार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सम्राट चौधरी की पहल पर मंत्रियों को मिले नए विभाग
- नरसिंहपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SDM कार्यालय का स्टेनो 30 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
- Dewas Factory Blast: CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया


