नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) पूर्व
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को उम्मीद है
कि इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट का आयोजन संभव हो सकेगा।
कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर
दिया है। आईपीएल को गत 29 मार्च से शुरू होना था।
कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, “हां, हमें इस वर्ष आईपीएल खेले जाने की उम्मीद
है और इसके लिए हमें व्यस्त कार्यक्रम में जगह निकालनी होगी। अगर हम दर्शकों के
बिना मैचों का आयोजन करते हैं तो फिर इन्हें तीन या चार मैदानों पर आयोजित किया जा
सकता है। इसके आयोजन की अब भी संभावना है और हम सभी आशान्वित हैं।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस वर्ष आईपीएल
के आयोजन होने की संभावना जताई है। लक्ष्मण ने कहा, “निस्संदेह, और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी हितधारकों की बात रखी जाए।
अनिल (कुंबले) ने उल्लेख किया कि दो या चार वेन्यू हो सकते हैं। आपको ऐसे एक
वेन्यू की पहचान करनी होगी जहां तीन या चार मैदान हों क्योंकि यात्रा करना भी काफी
चुनौतीपूर्ण होगा। आपको पता नहीं है कि हवाई अड्डों पर कौन कहां जा रहा है, इसलिए मुझे विश्वास है कि फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई इस पर विचार
करेंगे।”(वार्ता) (thestates.news) (mediasaheb.com)
|
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर


