इस्लामाबाद
(mediasaheb.com)
पाकिस्तान
के कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आवासीय इलाके में शुक्रवार दोपहर लैंडिग
करते वक्त एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों
की संख्या के बारे में अभी पता नहीं लग सका है।
स्वास्थ्य
मंत्री अजरा पिचूहो ने कहा कि हताहत हुए लोगों की संख्या का पता नहीं लग सका है।
डॉन अखबार ने मंत्री के हवाले से लिखा, “ग्यारह
शवों और छह घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर अस्पताल लाया गया है।”
एयरलाइंस
के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने कहा, “पाकिस्तान
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (पीआईए) का ये विमान एयरबस ‘ए320 एयरबस पीके 8303’ 90 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों को लाहौर से कराची ले जा
रहा था।”
वहां
मौजूद लोगों के मुताबिक विमान कराची के मॉडल कॉलोनी में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त
होने से पहले दो या तीन बार उतरने का प्रयास किया।
डॉन के
अनुसार इस दुर्घटना में क्षेत्र के लगभग 25-30 लोग घायल
हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थय
मंत्री ने कहा, “हमें हताहत हुए लोगों की संख्या के बारे
में नहीं पता। मैं अस्पतालों का दौरा कर रहा हूं। हम कोविड -19 के कारण पहले से ही आपातकालीन स्थिति में थे जिसकी वजह से
डॉक्टर पहले से सतर्क थे। हमने सर्जिकल इकाइयों से जुड़े लोगों को भी अलर्ट कर दिया
है।”
रिपोर्ट
के अनुसार ‘24 न्यूज’ के
प्रोग्रामिंग निदेशक अंसार नकवी और बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद विमान में
सवार यात्रियों में शामिल थे। श्री मसूद के परिवार ने उनके दुर्घटना में सुरक्षित
बचने की पुष्टि की है।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


