नई दिल्ली (mediasaheb.com)
भारतीय सीमित ओवर
टीम के उपकप्तान रोहित ने कहा है कि उन्हें क्रिकेट के फिर से शुरू होने का बेताबी
से इंतजार है और वह देखना चाहेंगे कि पहले टी-20
विश्व कप आता है या IPL ।
रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा,“ हम नहीं जानते कि
खेल कब शुरू होगा क्योंकि कोरोना के कारण सारी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं।
हमें खेल के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। जब खेल शुरू होगा तो हमें
देखना होगा कि हमारे सामने पहले क्या आता है टी-20 विश्व कप या आईपीएल।”
उन्होंने कहा कि वह लम्बे लक्ष्य तय करने के बजाये छोटे
लक्ष्य तय करते हैं क्योंकि लम्बे समय के लिए लक्ष्य तय करने से कोई ख़ास सहायता
नहीं मिलती है।
यह पूछने पर कि वह आगामी वर्षों में क्या हासिल करना चाहते
हैं रोहित ने कहा,“मैंने यह देखा है कि लम्बे समय के लिए रखे जाने वालों लक्ष्य
से कुछ लाभ नहीं होता है बल्कि इससे आपके ऊपर मानसिक दबाव और बढ़ता है। मैंने हमेशा
छोटे लक्ष्यों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है और इस पर ध्यान केंद्रित किया है कि
मैं किसके खिलाफ कैसे खेल सकता हूं।”
उपकप्तान ने कहा,“हमारी ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ साल के अंत में बड़ी द्विपक्षीय
शृंखला भी होनी है। प्रत्येक टूर्नामेंट या सीरीज से पहले मैं लक्ष्य तय करता हूं
जिससे मुझे बहुत लाभ मिलता है और मैं आगे भी इसी तरह के अपना दृष्टिकोण जारी
रखूंगा।”(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- MP फर्जी पासपोर्ट केस में STF की बड़ी कार्रवाई, रायसेन से संदिग्ध गिरफ्तार; 7 जिलों में मिले 76 पासपोर्ट
- एशियन गेम्स में प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में भारत की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट बनीं
- एशियन गेम्स में 17 साल की कुमकुम मोहद ने रचा इतिहास, रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड
- एशियन गेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद बागेश्वर धाम पहुंचीं क्रांति गौड़, लिया बाबा का आशीर्वाद
- UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर घमासान, SP सांसद बोले- 150 तो दूर 50 सीट देना भी बड़ी बात
- रसिक दुलारी की PM रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऊंचाई से गिरने के बाद सिर समेत कई हिस्सों में गंभीर चोटें
- स्वयं के जामवंत खुद बनें युवा – कुलगुरु डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत
- IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया करारा जवाब
- MP में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर बर्खास्तगी का अल्टीमेटम
- IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का टारगेट, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी


