बीजिंग/
जेनेवा/ नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) विश्व के अधिकतर देशों
में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस
खतरनाक वायरस से 26,934
लोगों की मौत हो चुकी है
जबकि करीब 590,899 लोग इससे संक्रमित हुए
हैं।
भारत में भी कोरोना वायरस
का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश में अब तक इससे संक्रमितों की संख्या 834 हो गयी है जबकि इसके संक्रमण से अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस वैश्विक महामारी के
केंद्र चीन में 81,934
लोगों की कोरोना वायरस से
संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,295 लोगों की इस वायरस के
चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान इस बीमारी का सबसे बुरा प्रकोप इटली से
सामने आया है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 9134 हो गयी है जबकि अबतक 86,498 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।
अमेरिका में कोरोना वायरस
से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 100000
से अधिक हो गयी है।
अमेरिका संक्रमितों के एक लाख के आंकड़े को पार करने वाला पहला देश है। यहां कोरोना
वायरस से अब तक 1689 लोगों की मौत हो चुकी हैं
जबकि 103,942 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
स्पेन में भी कोरोना वायरस
का कहर बढ़ता जा रहा है और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4858 हो गयी है जो चीन से भी अधिक है। ताजा आंकड़ों के
मुताबिक स्पेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 64059 हो गयी है।
खाड़ी देश ईरान में भी
कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की
संख्या बढ़कर 2,378 हो चुकी है जबकि 32,332 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। दक्षिण कोरिया में
मृतकों की संख्या 139 पहुंच चुकी है जबकि 9,478 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(डब्ल्यूएचओ) की रिपाेर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने
व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या
चीन से करीब दोगुना हो चुकी है। विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर
बनी हुई है।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कारखियाव का किया स्थलीय निरीक्षण
- महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
- खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, स्टाफ ने जताई आपत्ति
- कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, भारत में जन्मी KJP21 ने दिए 5 शावकों को जन्म; देश में अब 60 चीते
- रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा मौका
- वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक
- UP राज्यसभा चुनाव: BJP आज खोल सकती है पत्ते, स्मृति ईरानी-वरुण गांधी समेत कई नाम चर्चा में
- साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देगा CNLU, 60 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स में सीखेंगे डिजिटल फोरेंसिक्स
- जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर चला JDA का बुलडोजर, 260 मकान-दुकानों से हटे अवैध निर्माण
- 8 अक्टूबर को गुरु बदलेंगे नक्षत्र, मिथुन-धनु समेत इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान


