बीजिंग/ जेनेवा/
नयी दिल्ली (mediasaheb.com)विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों
में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक
इस खतरनाक वायरस से 18,589 लोगों
की मौत हो चुकी है जबकि करीब 4,14,884 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
भारत में भी
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश अब तक इससे संक्रमितों की संख्या
बढ़कर 519 हो
गयी है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य
मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना के 519 मामलों
की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 476 मरीज भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक
हैं।
कोरोना वायरस का
कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और लेकिन अभी तक इससे सबसे गंभीर रूप से प्रभावित
चीन के लिए राहत की बात यह है कि वुहान में पिछले तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं
आया है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु
के लोगों के थे। चीन में 81,218 लोगों
की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,281 लोगों
की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान
कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली से सामने आयी है। वैश्विक महामारी कोरोना
वायरस (कोविड-19) से
बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6820 हो
गयी है।
इटली के नागरिक
सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को टेलीविजन पर एक संवाददाता
सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 743 लोगों
की मौत हुई है। इटली में कोरोना संक्रमण के 5249 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित मरीजों की
संख्या बढ़कर 69176 हो
गयी है।
स्पेन में इससे
मरने वालों की संख्या बढ़कर 2808 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में
कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39,885 हो गयी है।
चीन के अलावा
कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण
कोरिया समेत विश्व के कई और देशों काे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके संक्रमण
के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं।
विश्व स्वास्थ्य
संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपाेर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस
ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वाली की संख्या
चीन से करीब दोगुना हो चुकी है। विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर
बनी हुई है।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


