नयी
दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने जानलेवा वायरस कोरोना से लड़ाई में मीडिया की भूमिका की सराहना
करते हुए सोमवार को कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को इस लंबी लड़ाई में सही
जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना होगा जिससे उनमें नकारात्मक विचार न आयें और
देश में अफरा तफरी का माहौल न बनें।
श्री मोदी ने
इलेक्ट्रानिक मीडिया की प्रमुख हस्तियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिये
कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के दौरान यह बात कही। कोरोना के संदर्भ
में जागरूकता फैलाने में इलेक्टाॅनिक मीडिया चैनलों की भूमिका की सराहना करते हुए
उन्होंने कहा कि संवाददाताओं, फोटो पत्रकारों और
तकनीशियनों का समर्पण काबिले तारीफ है। कुछ चैनलों ने घरों से एंकरिंग की व्यवस्था
की है जो सराहनीय कदम है।
कोरोना वायरस को
बड़ी चुनौती करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए नये तरीके अपनाने
होंगे। हमें एक लंबी लड़ाई लड़नी है और इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में
जागरूकता फैलानी जरूरी है। मीडिया को इस बारे में सरकार के निर्णयों को जल्द से
जल्द लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाना चाहिए।
श्री मोदी ने कहा
कि चैनलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक ओर लोग उदासीन तथा लापरवाह न बनें और
दूसरी ओर वे इस तरह की जानकारी भी न दें जिससे कि अफरा तफरी मचे। इसके लिए मीडिया
को सकारात्मक जानकारी देनी होगी और डाॅक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल
बनाये रखना होगा क्योंकि वे इस लडाई को मोर्चे पर डटकर लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने
कहा कि न्यूज चैनल फीडबैक का सबसे अच्छा मंच है और सरकार इस फीडबैक पर निरंतर काम
करती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि फील्ड में सतर्क रहने और एहतियात बरतने
के साथ साक्षात्कार के समय सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाये रखें।(वार्ता)
Sunday, October 4
Breaking News
- 10 लाख लेकर उद्योग नहीं लगाया तो अब होगी वसूली, गोपालगंज में 315 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी
- नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी
- पटना में गंगा पर दौड़ेगी वाटर मेट्रो, 1200 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, दो महीने में 3.68 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
- आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- राज्य सरकार सड़क, एक्सप्रेस-वे, सिंचाई, बांध, बिजली और मेडिकल कॉलेज सहित अधोसंरचना विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर तेज गति से कर रही है कार्य
- CG Weather: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से अगले 48 घंटे में मानसून की वापसी, मौसम में होगा बदलाव
- रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
- विदिशा में 10 हजार डायबिटीज मरीज चिन्हित, कम नींद और देर रात तक जागना बना बड़ा कारण
- हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा


