नई दिल्ली (mediasaheb.com) । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ दो दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। सोमवार को ट्रंप अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में पहुंचे, जहां उन्होंने लाखों लोगों को संबोधित किया।अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ( #Sachin Tendulkar) और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ( #Virat Kohli) की जमकर तारीफ की। इसी दौरान ट्रंप सचिन के नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाए और उन्होंने सचिन की जगह ‘सूचिन‘ कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रंप के उच्चारण को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। यहां तक की आईसीसी, फॉक्स क्रिकेट और ईएसपीएन जैसे बड़े क्रिकेट ब्रॉडकास्टर्स ( #Cricket broadcasters) भी इस मजाक में कूद पड़े और सभी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की वीडियो पोस्ट वीडियो पोस्ट की। ट्रंप ने भारतीय क्रिकेट के सितारों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए। सचिन और विराट का नाम लेते ही स्टेडियम में मौजूद लाखों दर्शकों ने ट्रंप का तालियों के साथ अभिवादन किया। अहमदाबाद ( #Ahmedabad) के मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इस स्टेडियम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से क्रिकेट की दुनिया में भी काफी सुर्खियां है। (हि. स. )
Monday, August 17
Breaking News
- महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारीः मंत्री जयवीर सिंह
- भोपाल-रीवा वंदे भारत का बढ़ा कोचिंग, 16 कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन; 24 अक्टूबर तक अतिरिक्त कन्फर्म टिकट
- चौतरफा घिरे अखिलेश यादव, अटल जी को श्रद्धांजलि न देने पर मंत्रियों व बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना
- बाघिन ने किया चरवाहे पर हमला, भैंसों की वफादारी से बची जान
- डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में प्रदान किया गया
- आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
- CM मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, बोले- उनके आदर्श आज भी देश को दे रहे दिशा
- E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल
- जलभराव रोकने को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण
- बोरा ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा


