दुबई, (mediasaheb.com) । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( #International Cricket Council ) ने ओमान के क्रिकेटर यूसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर सात साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बालुशी को 2019 पुरूष टी20 विश्व कप क्वालीफायर #World cup qualifier के दौरान भ्रष्टाचार रोधी संहिता के 4 उल्लघंन का दोषी पाया गया है।
बालुशी को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1.1, अनुच्छेद 2.1.4, अनुच्छेद 2.4.4 और अनुच्छेद 2.4.7 के अंतर्गत दोषी पाया गया है। बालुशी ने अपना अपराध मानते हुए सजा स्वीकार कर लिया है।
आईसीसी के महाप्रबंधक, एलेक्स मार्शल ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर अपराध है जहां एक खिलाड़ी ने एक बड़े मैच में भ्रष्ट गतिविधि में संलग्न होने के लिए टीम के एक साथी को प्रलोभन देने का प्रयास किया था।
उन्होंने कहा, “हमारी जांच के दौरान बालूशी ने सहयोग किया और अपना अपराध स्वीकार किया,नहीं तो प्रतिबंध काफी लंबा हो सकता था। खिलाड़ी ने यह भी संकेत दिया है कि वह युवा खिलाड़ियों को उनकी गलतियों से सीखने में मदद करने के लिए भविष्य के शिक्षा कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए तैयार है। ” (हि.स.)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल


