बर्लिन, (mediasaheb.com) । पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लॉरेस स्पोर्टिग मूमेंट अवार्ड जीत लिया है। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 46 साल के सचिन को यह अवार्ड सौंपा। ( #Laureus sporting moment award)
बता दें कि भारत ने वर्ष 2011 में 28 साल बाद श्रीलंका को हराकर क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता था। यह विश्व कप सचिन का आखिरी विश्व कप था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सचिन को अपने कंधों पर उठा लिया था, इसी पल को बीते 20 साल में लॉरेस स्पोर्टिग मूमेंट यानि लॉरेस सर्वश्रेष्ठ पल का अवार्ड मिला है।
सचिन ने अवार्ड मिलने के बाद कहा, “यह अविश्वसनीय है। विश्व कप जीतने की भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कितनी बार ऐसा होता है कि किसी टूर्नामेंट में अलग-अलग तरह के विचार निकल कर सामने आते हैं। बहुत कम होता है कि पूरा देश एक साथ मिलकर जश्न मनाए।”
उन्होंने कहा, “यह बताता है कि खेल कितनी बड़ी ताकत है और ये हमारी जिंदगी पर क्या जादू करता है। अभी भी जब मैं उस पल को देखता हूं तो यह मेरे साथ ही रहता है।” (हि.स.)
Friday, June 26
Breaking News
- होर्मुज में बढ़ा खतरा! ईरानी ड्रोन हमले के बाद 11 हजार नाविकों की जान पर संकट, समुद्री रास्ते में फिर तनाव
- MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 300 EL का मिलेगा पैसा; सरकार ने जारी किया कैलकुलेशन फॉर्मूला
- Electricity Bill Rule: 1 जुलाई से बदलेंगे बिजली बिल के नियम, जेब पर बढ़ेगा बोझ; लेट फीस में मिलेगी राहत
- LPG उपभोक्ताओं के लिए नया नियम, 30 दिन के भीतर पूरा करना होगा यह जरूरी काम
- 7 जहाजों से शुरू हुआ सफर, आज 154 जहाज और 82 एयरक्राफ्ट के साथ समुद्री सुरक्षा की रीढ़ बना भारतीय तटरक्षक बल
- हाईवे पर बीच रास्ते में फंसी गाड़ियों को मिलेगी तुरंत मदद, NHAI की 24X7 सेवा की तैयारी
- CISF में बड़ा फेरबदल, नागेंद्र नाथ का NCR ट्रांसफर; भिलाई में चंदन झा के DIG बनने की चर्चा तेज
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
- LPG-LNG पर बड़ी राहत! होर्मुज का टंटा खत्म, तेल-गैस लेकर भारत पहुंचे 30 जहाज
- भारत ने रोका सिंधु का पानी, संकट में घिरा पाकिस्तान; बाढ़ आते ही बदली कहानी, अब सिंधु सभ्यता का सहारा क्यों?


