बेंगलुरू, (mediasaheb.com)| भारतीय क्रिकेट
टीम ने राजकोट में सीरीज़ बराबरी के बाद वापिस अपना आत्मविश्वास हासिल कर लिया है, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी असली परीक्षा
बेंगलुरू में रविवार को फाइनल वनडे में होगी जहां दोनों दिग्गज टीमें खिताब हासिल
करने उतरेंगी।
भारत ने मुंबई में
पहला वनडे 10 विकेट से गंवाने
के बाद राजकोट में दूसरा मैच 36 रन से जीता था और
अब तीन मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर आने
के बाद निगाहें बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को होने वाले आखिरी
वनडे पर लगी हैं जहां दांव पर खिताब है।
विराट कोहली की
अगुवाई वाली टीम इंडिया अपनी ज़मीन पर खतरनाक मानी जाती है लेकिन जिस तरह से पहले
मैच में उसे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों ने चौतरफा विभाग में पीटकर
मैच 10 विकेट से जीता था, उसके
बाद उसकी कमजोरियां भी सामने आ गयीं। हालांकि राजकोट में टीम ने गलतियां सुधारीं
और उसे इसका फायदा भी मिला। टीम के बल्लेबाज़ी संयोजन में ओपनिंग और मध्यक्रम की
परेशानी भी सुलझती नज़र आ रही है।
नियमित ओपनर लोकेश
राहुल की पांचवें नंबर पर 80 रन की पारी के बाद
माना जा रहा है कि टीम को मध्यक्रम में एक मजबूत खिलाड़ी मिल गया है जो उसकी सबसे
बड़ी समस्या थी। वहीं कप्तान विराट कोहली अपने तीसरे नंबर पर लौट आये जहां वह सबसे
सफल खिलाड़ी हैं। रोहित (42 रन), शिखर धवन (96 रन) और विराट (78 रन) ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की और आेपनिंग क्रम में
ये तीनों टीम के स्थायी और सबसे सफल रन स्कोरर भी हैं।(वार्ता)
Wednesday, October 14
Breaking News
- धीरेंद्र शास्त्री का बयान, बोले- गरबा पंडाल में गोमूत्र पिलाकर दें एंट्री; बेटियों को लेकर भी कही बात
- एमपी में ट्रेन की तरह मोबाइल ऐप से बुक होंगे बस टिकट, जल्द लॉन्च होगी नई सुविधा
- दिल्ली के अनुभव का MP को मिलेगा लाभ? IAS संकेत भोंडवे को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
- MP में नशे के खिलाफ मोहन सरकार का एक्शन, डिप्टी सीएम ने रीवा में बनाई रणनीति
- इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल के पास ₹6.26 करोड़ की संपत्ति, लोकायुक्त ने 15 ठिकानों पर मारे छापे
- विलगांव चौधरी में 5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों की फेहरिस्त, अब जमीन पर हिसाब की दरकार!
- फूल रथ की परिक्रमा से जीवंत हुई बस्तर दशहरा की सदियों पुरानी परंपरा
- Hyundai का भारत में ₹1.47 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, PM मोदी से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला
- MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव
- IND vs WI T20: हैदराबाद में टीम इंडिया का धमाका, 297 रन का रिकॉर्ड; अब 300 के आंकड़े पर नजर


