तेहरान (mediasaheb.com)|ईरान ने यूक्रेन के विमान पर मिसाइल दागने की
घटना को मानवीय चूक करार दिया है और कहा है कि हो सकता है कि अमेरिका के तकनीकी
हस्तक्षेप से यह गलती हुई हो। तेहरान टाइम्स डेली की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के
सशस्त्र बलों के उप कमांडर अली अब्दुल्लाही ने बुधवार को यह बातें कहीं। उन्होंने
कहा कि इस तरह की संभावनाओं की जांच करने के लिए एक टीम गठित की गयी है।
उल्लेखनीय है कि
यूक्रेन का यात्री विमान आठ जनवरी को ईरान की राजधानी तेहरान में दुर्घनाग्रस्त हो
गया था, जिसके
कारण विमान में सवार 176 लोगों
की मौत हो गयी थी।
इस घटना के बाद
ईरान के सशस्त्र बलों ने घोषणा की थी कि यह दुर्घटना मानवीय चूक की वजह दागी गयी
क्रूज मिसाइल की वजह से हुई।
अली अब्दुल्लाही
ने कहा कि यह घटना एक मानवीय चूक है क्योंकि विमान पर मिसाइल दागने वाले को कमान
सेंटर से संदेश प्राप्त होने में कठिनाई हुई थी। (वार्ता)
Tuesday, October 13
Breaking News
- PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2,000? अगली किस्त से पहले जरूर करें ये 3 काम
- कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर, अब ट्यूमर पर रियल टाइम नजर रखकर दिया जा सकेगा सटीक रेडिएशन
- शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, महामंत्र और भोग जानें
- कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये 3 चीजें, मां दुर्गा की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान
- 13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?
- मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
- LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
- MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज
- कफ सिरप कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम गिरफ्तार


